कांग्रेस को झटका: सांसद संजय सिंह ने छोड़ा राहुल का साथ, थामेंगे BJP का हाथ 

0

कांग्रेस से बड़ी खबर हैं। राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं। इतना ही नहीं उन्होंने राज्यसभा से भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने एलान किया कि वो कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा की तरफ जा रहे हैं। संजय सिंह ने बताया कि कांग्रेस बिना नेतृत्व वाली पार्टी हैं, जिसमे वो नहीं रहना चाहते।

राज्यसभा पद से भी दिया इस्तीफा:

राजनीति में उठापटक मची हुई है। कांग्रेस को एक बाद फिर बड़ा झटका उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी राज्य सभा सदस्यता भी छोड़ दी है। वह गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं।

बताई इस्तीफे की वजह:

अमेठी में पकड़ रखने वाले संजय सिंह पहले भी एक बार कांग्रेस का दामन छोड़ चुके हैं। इस आम चुनाव में संजय सिंह सुल्तानपुर से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें वहां से मेनका गांधी के सामने हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह अमेठी से बीजेपी विधायक हैं।

ये भी पढ़ें: उन्नाव रेपकांड: कांग्रेसियों पर पुलिस ने किया बल प्रयोग, खदेड़ते हुए की गिरफ्तारी

भाजपा की सदस्यता करेंगे ग्रहण:

संजय सिंह ने भाजपा ज्वाइन करने का एलान भी कर दिया है। उन्होंने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस बिना नेतृत्व वाली पार्टी हैं, इसे छोड़ कर वह भाजपा की तरह जा रहे हैं और कल भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More