दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित का निधन

0

तीन बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सत्ता पर राज करने वाली कद्दावर नेता शीला दीक्षित का निधन हो गया। शनिवार दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

81 साल की उम्र में हुआ निधन-

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया। वह 81 साल की थीं। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनका एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। शीला दीक्षित साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।

एस्कॉर्ट हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अशोक सेठ ने बताया कि डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही थी। शनिवार दोपहर 3:15 उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और दोपहर 3:55 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

गांधी परिवार की करीबी-

कांग्रेस की अनुभवी नेता शीला दीक्षित ने सबसे अधिक तीन बार दिल्ली की कमान संभाली है। मुख्यमंत्री रहने के बाद शीला केरल की राज्यपाल भी रह चुकी थीं। वर्तमान में ​वे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष थीं।

शीला दीक्षित को गांधी परिवार का करीबी माना जाता था। निधन से कुछ दिन पहले तक वह राजनीति में काफी सक्रिय थी।

पीएम-सीएम ने जताया शोक-

अनुभवी नेता ​शीला दीक्षित के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शोक व्यक्त किया।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली : शीला दीक्षित की ताजपोशी में नजर आएं सिख दंगों के आरोपी

यह भी पढ़ें: शीला दीक्षित जल्द संभालेंगी अध्यक्ष पद, इन चुनौतियों से होगा सामना

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More