गुणों की खान है नारियल, याददाश्त भी होगी तेज

0

नारियल गुणों से भरपूर है। नारियल न सिर्फ चेहरे के लिए बल्कि सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक है। अगर आप अपनी याददाश्त बढ़ाना चाहते हैं तो सोने से पहले नीरियल की गिरी जरूर खाएं। नारियल की गिरी सोने से पहले खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। वैसे तो आप नारियल तेल के फायदे जानते ही होंगे।

सोने से पहले नारियल गिरी खानी चाहिए

लेकिन यहां लखनऊ के डॉक्टर आनन्द वर्धन ने सोने से पहले नीरियल की गिरी खाने के फायदों के बारे में बताया है। नारियल गिरी खाने से आपकी सेहत को स्वस्थ रखने वाले पौष्टिक तत्वों से भरपूर रखता है। लोगों को रोजाना सोने से पहले नारियल गिरी खानी चाहिए। जिससे आपकी बॉडी की इम्यूनिटी ही नहीं बल्कि याददाश्त भी बढ़ने के साथ तेज होती है।

Also Read :  ‘आप’ के कपिल को मिल सकता है भाजपा का सहारा!

नारियल खाने से विटामिन, मिनरल, कार्बोहाइड्रेड और प्रोटीन की कमी दूर हो जाती है।सोने से पहले नारियल गिरी खाने से याददाश्त बढ़ती है। इसके लिए नारियल की गिरी में बादाम, अखरोट व मिश्री मिलाकर हर रोज खाएं। नारियल में अच्छी मात्रा में कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है जो आपके हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है।जिन लोगों को गर्मियों के मौसम में नाक से खून आता है। उनके लिए ये नारियल की गिरी दवा की तरह काम करती है।

नारियल का टुकड़ा मुंह मे रखकर थोड़ी देर तक चबाना चाहिए

इसके लिए आपको इसे मिश्री के साथ मिलाकर खाना पड़ेगा।पिंपल्स को दूर करने के लिए ककड़ी के रस में नारियल का पानी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। जिससे आपके सारे मुहासे दूर हो जाएंगे।अगर किसी को उल्टी भी आ रही होता है तो उसे नारियल का टुकड़ा मुंह मे रखकर थोड़ी देर तक चबाना चाहिए, जिससे आपको बहुत अच्छा फायदा मिलेगा।पेट में कीड़े होने पर रात को सोने से पहले और सुबह 1 चम्मच पिसे हुए नारियल का सेवन करें।

इससे आपके पेट के कीड़े बहुत जल्दी खत्म हो जाते हैं।नारियल का तेल अच्छा सनस्क्रीन है। जिसे धूप में जाने से पहले लगाकर निकले। इससे आपको महंगे सनस्क्रीन की जरूरत नहीं पड़ेगी। कब्ज की समस्या में भी नारियल काफी असरदार होता है।नारियल का सेवन करने से आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बना जा सकते हैं।

गर्भावस्था के दौरान एचआईवी, फ्लू, दाद इत्यादि से नारियल के सेवन से आप अपने आपको बचा भी सकते हैं। दरअसल, नारियल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी वायरल तत्व पाए जाते हैं जो कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की रक्षा करने में मदद करते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More