अपराधी विकास दुबे को कहा सैल्यूट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

कानपुर शूटआउट मास्टरमाइंड और एक लाख का इनामी बदमाश विकास दुबे अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। 8 पुलिस​कर्मियों की शहादत के बाद से हर ओर उसकी तलाश की जा रही है।

विकास दुबे द्वारा 8 पुलिसवालों की हत्या पर उसकी मां ने दुख जताया और कहा कि ऐसे बेटे को गोली मार देनी चाहिए। लेकिन कुछ लोग उसके सैल्यूट भी लगा रहे है। ऐसा ही एक शख्स था काकादेव के कोचिंग संचालक किलकिल सचान।

काकादेव के कोचिंग संचालक किलकिल सचान को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। किलकिल सचान ने विकास दुबे का सैल्यूट कर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

पोस्ट में लिखी थी ये बात-

vikas dubey 1

किलकिल सचान ने अपने पोस्ट पर लिखा, ‘दुर्बल जनता नहीं बल्कि पुलिस को मारा है, सैल्यूट यू विकास दुबे…। दुबे जी ने गोली चलवा दी तो तकलीफ हो गई। ब्राह्मण केवल पूजा पाठ के लिए है? उसको भी औजार उठाने का हक है!…।’

vikas dubey 1

सोशल मीडिया पर लिखने वाले काकादेव के कोचिंग संचालक किलकिल सचान के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया था। काकादेव थाना प्रभारी केके दीक्षित ने बताया कि नागेश्वर अपार्टमेंट केशवपुरम काकादेव में रहने वाला किलकिल सचान कोचिंग संचालक है।

पुलिस ने किलकिल सचान को दबोचा-

थाना प्रभारी ने बताया कि किलकिल सचान ने अपराधी विकास दुबे के समर्थन में फेसबुक, ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसको लेकर समाज में माहौल बिगड़ रहा है। इसके चलते किलकिल सचान के खिलाफ काकादेव थाने में किसी वर्ग की भावनाओं को आहत करने और आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। इसके साथ ही उसके फ्लैट पर दबिश देकर किलकिल को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: कानपुर शूटआउट: मुठभेड़ में विकास दुबे के मारे जाने पर DGP ने किया ये बड़ा खुलासा, बोले…

यह भी पढ़ें: कानपुर एनकाउंटर: आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे कर सकता है सरेंडर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More