CM योगी समेत BJP नेताओं के पोस्‍टर लगाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का बैनर लगा दिया

0

लखनऊ में सीएए उपद्रव के आरोपितों का बैनर लगाए जाने के बाद से पोस्टर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पहले समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आइपी सिंह ने बैनर लगवाए। अब कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का बैनर लगा दिया।

क्या लिखा है बैनर में-

बैनर पर योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्या की तस्वीर लगी है और लिखा है ‘जनता मांगे जवाब, इन दंगाइयों से वसूली कब?’ दोनों के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमों का जिक्र किया गया है।

इसके अलावा पोस्टर में बैनर में भाजपा नेता राधा मोहन दास अग्रवाल, संगीत सोम, संजीव बाल्यान, उमेश मलिक, सुरेश राणा व साध्वी प्रज्ञा की फोटो भी लगाई गई थी। इनकी फोटो के नीचे उनपर लगे आरोप भी लिखे गए थे।

इन स्थानों पर लगे थे पोस्टर-

बैनर पर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सुधांशु बाजपेयी और लालू कन्नौजिया का नाम अंकित है। ये बैनर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहा, भाजपा मुख्यालय और लखनऊ विवि के पास शुक्रवार देर रात में लगाए थे।

खास बात यह है कि सार्वजनिक स्थानों पर विवादित बैनर लगा दिया गया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। सोशल मीडिया पर बैनर वायरल होने के बाद पुलिस ने शनिवार को आनन-फानन में एफआइआर दर्ज की।

FIR दर्ज-

शहर में विवादित बैनर-पोस्टर लगाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं सुधांशु बाजपेई व लालू कन्नौजिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हजरतगंज और हसनगंज कोतवाली में यह एफआईआर दर्ज हुई है।

इसके अलावा प्रिंटिंग प्रेस मालिक समेत अन्य पर भी पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी के रोड शो से पहले अनोखा पोस्टर वॉर

यह भी पढ़ें: MP परिणाम से पहले शुरु हुआ पोस्टर वॉर

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More