CM ने काफिला रोक मोची के लगाया गले, दिया 50 हजार रुपये

0

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुरुक्षेत्र के निकट शाहाबाद शहर से गुजरते हुए अपने काफिले को रोक कर सड़क किनारे बैठे एक बुजुर्ग मोची का हाल चाल जाना और उसे 50 हजार की आर्थिक सहायता दी। इस दौरान उन्होंने मोची का गले भी लगाया।
अचानक अपना काफिला रुकवा दिया
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र के निकट से एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। जब मुख्यमंत्री की गाड़ी आर्य कॉलेज रोड पर पहुंची तो प्रताप मंडी चौक पर उन्होंने अचानक अपना काफिला रुकवा दिया।
ALSO READ : राम’ के दौर में अखिलेश यादव ने बनवाई कृष्ण की प्रतिमा
आर्थिक सहायता करते हुए 50 हजार रुपए दिए
यहां रुक कर वे सड़क किनारे बैठे एक बुजुर्ग मोची अजमेर सिंह के पास पहुंचे। सीएम को पास आता देख मोची भी हैरान दिखा और खड़ा हो गया। सीएम खट्टर ने मोची से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने अपने विवेकाधीन कोष से उसकी आर्थिक सहायता करते हुए 50 हजार रुपए दिए, साथ ही अजमेर सिंह को गले लगा लिया।
also read : जयंत सिन्हा की जांच करें पर जय शाह की भी जांच हो: यशवंत
जनसेवा करना ही उनका परम कर्तव्य है
खट्टर ने मोची को आश्वासन दिया कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उनके दो पोतों को उचित शिक्षा मिले.मोची से हाल-चाल जानने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सेवा ही उनका मर्म है और सेवा ही मेरा कर्म है। उन्होंने कहा कि वह जनसेवक हैं और जनसेवा करना ही उनका परम कर्तव्य है।
                                                                                                                    (साभार – जी न्यूज)
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More