दिल्ली मेट्रो में लड़की को दिखाया था प्राइवेट पार्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

चलती मेट्रो में लड़की से छेड़छाड के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में सिविल इंजिनियर है।

इस बारे में दिल्ली मेट्रो रेल के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पेशे से सिविल इं​जीनियर अभिलाष कुमार हरियाणा के करनाल का रहने वाला है।

12 फरवरी को आरोपी येलो लाइन से मेट्रो में सवार हुआ। चलती मेट्रो में आरोपी ने पैंट की चेन खोलकर पास खड़ी लड़की को अपना गुप्तांग दिखाया और फिर बैग से छुपा लिया।

लड़की ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घिटरोनी मेट्रो स्टेशन में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया।

आरोपी गिरफ्तार-

पीड़ित लड़की ने आरोपी की फोटो भी ट्वीट की। पुलिस ने फोटो के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन उतरते हुए देखा।

आरोपी को डर हो गया था कि उसकी फोटो खींच ली गई है इसलिए वह सुल्तानपुर स्टेशन पर उतरकर पीछे से आ रही दूसरी मेट्रो में बैठ गया और सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन पर उतर गया।

फिर उसने इंडसइंड बैंक साइबर सिटी से रैपिड मेट्रो पकड़ी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बाहर जाता हुआ देखा गया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डीसीपी मेट्रो विक्रम पोरवाल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडे समेत 15 पुलिसकर्मियों ने इस केस को 48 घंटे के भीतर सॉल्व कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: पति बना हैवान : दोस्तों के साथ मिलकर किया रेप, प्राइवेट पार्ट में डाला लकड़ी, मौत

यह भी पढ़ें: अविवाहित जोड़े का होटल के कमरे में साथ रहना गुनाह नहीं

 

 

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More