1090 चौराहे पर बच्चे का शव मिलने से मचा हड़कंप

0

जनता की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करने वाली राजधानी पुलिस हर मामले में फेल होती नजर आ रही है। आज फिर लखनऊ के सबसे व्यस्ततम चौराहे 1090 पर एक बच्चे की लाश मिली।

बच्चे की बॉडी बिल्कुल काली पड़ चुकी थी। बच्चे की मां का कहना है कि वह कल शाम से लापता था। उसकी हत्‍या की गयी है।

पुलिस ने शुरू की जाँच

जानकारी के मुताबिक, हत्या करने के बाद बच्चे की लाश को 1090 चौराहे पर फेंक दिया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू की और बच्चे के परिजनों को खबर दी।

Also Read :   भाजपाईयों को दो नौकरी …सपा के कर्मचारी करते हैं नेतागीरी

खबर मिलते ही पहुंचे घरवाले

खबर मिलते ही बच्चे की मां पहुंचीं। उनके अनुसार बच्चे का नाम ऋतिक है। वह कल शाम से लापता था। उसे कोई ऐसी बीमारी भी नहीं थी कि उसके शरीर का यह हाल हो जाए। शव को कब्जे में लेकर पुलिस टीम जांच में जुट गयी है। इस खौफनाक हत्या के बाद राजधानी में सनसनी मच गयी है। अधिकांश लोग इसे हत्‍या की घटना मान रहे हैं।

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं कि राजधानी में किसी बच्चे की लाश मिली हो। इससे पहले भी पोलिटेक्निक की एक छात्रा संस्कृति का शव भी बुरी अवस्था में मिला था। पुलिस अभी तक एक गुत्थी सुलझा नहीं पायी थी कि तभी आज दुसरे बच्चे के साथ किसी ने खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More