अब क्रिकेट गलियारों में पहुंचा कोरोना, इस सलामी बल्लेबाज का टेस्ट आया पॉजिटिव

0

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार रात को आकाश चोपड़ा और आर.पी. सिंह के ट्वीट से यह जानकारी मिली।

Chetan Chauhan.

चेतन उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं। वह योगी सरकार में सैनिक वेलफेयर, होम गार्ड, पीआरडी और सिविल सिक्योरिटी मंत्रालय संभालते हैं।

आकाश ने लिखा, “चेतन चौहान जी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआएं.. जल्द ही ठीक हो जाइए सर। यह मुश्किल रात.. बिग बी और चेतन जी।”

आर.पी. सिंह ने लिखा, “चेतन चौहान जी के बारे में पता चला। वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं।”

चेतन ने अपने 16 साल के करियर में 179 प्रथम श्रेणी मैच खेले और 11,143 रन बनाए। चेतन ने भारत के लिए 40 टेस्ट मैच खेले हैं और 2084 रन बनाए। वहीं भारत के लिए उन्होंने सात वनडे मैच भी खेले।

उन्होंने महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के साथ सलामी जोड़ी बनाई, जिसने 3000 से ज्यादा रन बनाए।

यह भी पढ़ें: लखनऊ : CMO का अकाउंटेंट निकला कोरोना पॉजिटिव, दफ्तर हुआ सील

यह भी पढ़ें: अमिताभ-अभिषेक की दूसरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव, जूनियर बच्चन ने कहा- पैनिक न करें

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More