ISRO ने चंद्रयान-2 लॉन्चिंग की नई तारीख का किया ऐलान

0

भारत के बहुप्र​तीक्षित लूनर मिशन चंद्रयान-2 के लांच की नई तारीख मिल गई है। इंडियन स्पेस ​रीसर्च आर्गेनाईजेशन (इसरो) ने चंद्रयान-2 को अब 22 जुलाई को लांच करने का फैसला किया है।

पहले इसे 15 जुलाई को लांच किया जाना था लेकिन तकनीकी खराबी के कारण लांच को टाल दिया गया। लांच के टलने के बाद 21 और 22 जुलाई के बीच दोबारा कोशिश पर विचार किया जा रहा ​था और अंत में 22 जुलाई की तारीख तय की गई।

22 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण होगा। इसरो ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है। बता दें कि पहले लांच 15 जुलाई को होना था लेकिन जीएसएलवी एमके ।।। में क्रायॉजनिक स्टेज पर ऐन मौके पर लीक होने से इसे टालना पड़ा।

चंद्रमा तक पहुंचने में 54 दिन लगते हैं-

अंतरिक्ष एजेंसी ने इससे पहले प्रक्षेपण की तारीख जनवरी के पहले सप्ताह में रखी थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर 15 जुलाई कर दिया था। चंद्रयान-2 को जीएसएलवी मार्क-।।।-एम-1 रॉकेट के जरिए चांद पर ले जाया जाना था।

श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आज तड़के होने वाले प्रक्षेपण पर पूरे देश की निगाहें लगी थीं। इस 3,850 किलोग्राम वजनी अंतरिक्ष यान को अपने साथ एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर लेकर जाना था।

अब तक के सबसे शक्तिशाली प्रक्षेपण यान जीएसएलवी मार्क-।।।-एम-1 रॉकेट के साथ 978 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण होने की स्थिति में इसे चंद्रमा तक पहुंचने में 54 दिन लगते।

यह भी पढ़ें: लखनऊ की रॉकेट विमेन रितु श्रीवास्तव हैं चंद्रयान-2 की मिशन डायरेक्टर

यह भी पढ़ें: चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग टली, 56 मिनट पहले रोका गया मिशन

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More