2027 तक भारत बन जाएगा दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश

0

भारत अगले आठ सालों में दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। 2027 तक भारत की आबादी चीन की आबादी को पार कर जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र की जारी रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2050 तक भारत की आबादी में 27.3 करोड़ लोग और जुड़ जाएंगे। शताब्दी क अंत तक भारत दुनिया का सर्वाधिक आबादी वाला देश बन जाएगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में भारत की अनुमानित आबादी 1.37 अरब है और चीन की 1.43 अरब है। 2027 तक भार के चीन की आबादी को पार करने का अनुमान है।

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के आबादी प्रभाग की ओर से वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्ट्स 2019 की रिपोर्ट के अनुसार साल 2050 तक वैश्विक आबादी में दो अरब लोग और जुड़ जाएंगे।

दुनिया की आबादी अगले 30 सालों में 2019 में 7.7 अरब से बढ़कर 9.7 अरब हो जाएगी।

2019 और 2050 के बीच में 55 देशों की आबादी में एक ​फीसदी की कमी आने का अनुमान है। दुर्घटनावश, 2010 से 27 देशों की न्यूनतम आबादी में एक फीसदी की कटौती हुई है।

कई देशों की आबादी में गिरावट का यह बढ़ रहा रुझान प्रजनन क्षमता का कमजोर होना है। कुछ मामलों में अन्य देशों में विस्थापन भी इसका कारण है।

आबादी घटने वाले इन 55 देशों में से एक चीन की आबादी 2050 तक 2.2 फीसदी यानी 3.14 करोड़ घटने का अनुमान है। इस अवधि में भारत की आबादी में 27.3 करोड़ और जुड़ने का अनुमान है।

भारत उन नौ देशों में से एक है जिनकी आबादी 2050 तक वैश्विक आबादी का दोगुने से अधिक होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: 2050 तक भारत नहीं रहे यंग इंडिया, बढ़ जाएगी बुजुर्गों की संख्या

यह भी पढ़ें: क्या बदल जाएगी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई ?

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More