2022 तक राज्यसभा में घटेंगी BJP की सीटें, बढ़ेगा कांग्रेस का दबदबा

इन तीनों राज्यों में विद्यायकों के अंकगणित के हिसाब से आगे आने वाले समय में भाजपा को काफी नुकसान होने वाला है

0

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार नहीं है, ऐसे में राज्यसभा में भी भाजपा की ताकत घटने के आसार हैं। इन तीनों राज्यों में विद्यायकों के अंकगणित के हिसाब से आगे आने वाले समय में भाजपा को काफी नुकसान होने वाला है।

फिलहाल तीनों राज्यों की 26 सीटों में से भाजपा के पास अभी 21 सीटें हैं। लेकिन 2022 के राज्यसभा चुनाव में भाजपा इन तीनों राज्य में 12 या 13 सीटों पर सिमट सकती है।

राज्यसभा के लिए 26 मार्च को हो रहे चुनाव में मध्य प्रदेश की तीन सीटों के लिए चुनाव होगा। अभी इसमें भाजपा के पास दो और कांग्रेस के पास एक सीट है। इसमें कांग्रेस को दो सीटें आसानी से मिल जाएंगी, जबकि भाजपा के खाते में एक सीट जाएगी।

इसी तरह साल 2022 में तीन सीटों के लिए चुनाव होगा। उस चुनाव में कांग्रेस के खाते में दो और भाजपा के खाते में एक सीट जाएगी। इस तरह 2022 तक मध्यप्रदेश में भाजपा के पास 11 में से छह सीटें होंगी ।

यह भी पढ़ें: क्या प्रियंका गांधी राज्यसभा जायेंगी? राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज

यह भी पढ़ें: 17 राज्यों की 55 राज्यसभा सीटों पर 26 मार्च को होगा चुनाव

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More