नहीं रहे बुलंदशहर सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही, बीमारी के चलते निधन

बीमारी के चलते उनके परिजनों ने 8 फरवरी को दिल्ली के आईएलबीएस हाॅस्पिटल में भर्ती कराया था

0

बुलंदशहर सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का सोमवार सुबह बीमारी के चलते निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार सुबह दिल्ली के एक हाॅस्पिटल में अंतिम सांस ली।

74 वर्षीय वीरेंद्र सिंह सिरोही को लीवर में बीमारी के चलते उनके परिजनों ने 8 फरवरी को दिल्ली के आईएलबीएस हाॅस्पिटल में भर्ती कराया था। उनके निधन से जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है।

सीएम योगी ने जताया दुःख-

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरेंद्र सिंह सिरोही के निधन पर ​दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘बुलंदशहर सदर से विधायक श्री वीरेंद्र सिंह सिरोही जी के निधन की खबर सुनकर व्यथित हूं। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने श्री चरणों मे स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दारुण दुख को सहन करने का संबल प्रदान करें।’

अगौता विधानसभा, उसके विलय होने के बाद बुलंदशहर विधानसभा सीट से कई बार विधायक रहे वीरेंद्र सिंह सिरोही वर्तमान में विधानसभा में मुख्य सचेतक के पद पर थे। वह पूर्व में प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री के पद पर भी रहे हैं।

उनके करीबी बीजेपी में जिला उपाध्यक्ष शरद त्रिवेदी ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर सुबह 10 बजे तक दिल्ली से उनके निज निवास स्थान प्रीत विहार पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें: अटल जी का निधन भारत की राजनीति के महायुग का अंत : सीएम योगी

यह भी पढ़ें: मशहूर वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More