सपा बसपा गठबंधन से भाजपाईयों को आई नानी याद – बसपा नेता

0

सपा और बसपा के गठबंधन के बाद से सियासत का नया रुप देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ 12 जनवरी को पहली बार सपा और बसपा एक साथ नजर आएं थे वहीं मंगलवार को फिर सपा और बसपा एक साथ नजर आएं। मौका था  बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन। 

उत्तर प्रदेश में सपा- बसपा के एक होते ही दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने कई जगह मंगलवार को मायावती का जन्मदिन एक साथ मनाया। मुरादाबाद में इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए बसपा नेता विजय यादव ने भाजपा को मंच से धमकी भी दे डाली।

विजय यादव ने मंच से कहा कि “इन बीजेपी वालों को तो दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे। घबराने की जरूरत नहीं है। आज इन्हें नानी याद आ गई होगी, मरी हुई नानी, कि एसपी-बीएसपी एक हो गई।”

कांग्रेस ने दिए चार गाँधी, भाजपा दिए कई मोदी- विजय यादव

उन्होंने कहा कि “इसलिए मैं बता रहा हूं सबसे बड़ी जो पार्टी है वह भारतीय जनता पार्टी। कांग्रेस ने दिया क्या चार गांधी। इंदिरा गाँधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी। भाजपा ने क्या दिया मोदी, नीरव मोदी, ललित मोदी और अंबानी की गोद में बैठा नरेंद्र मोदी।

Also Read :  लखनऊ के शहीद पथ पर भीषण हादसा, दो की मौत

मैं बता रहा हूं सिर्फ अगर मोदी ने कुछ किया है तो उद्योगपतियों के लिए किया है। बाकी किसी के लिए कुछ नहीं किया है मेरे दोस्तों। अभी आगे और चुनाव आने वाला है। ‘अभी तो यह अंगड़ाई है, आगे बहुत लड़ाई है’ ‘इन भारतीय जनता पार्टी वालों को तो दौड़ा दौड़ा के मारेंगे दोस्तों’ घबराने की जरूरत नहीं है। मैं बता रहा हूं आज इनकी नींद उड़ गई।

‘इन्हें इनकी नानी याद हो गई होगी, मरी हुई नानी’। सपा बसपा एक हो गए तो भाजपाई हैरान हो गए। लोग सपा बसपा को पूरे उत्तर प्रदेश में एक मंच पर देख कर यह भारतीय जनता पार्टी सब बेहोश हो गए। मैं बता रहा हूं आपको इसलिए हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है।

‘जय भीम-जय भारत’ ‘जय समाजवाद’ ‘जय बहन कुमारी मायावती, जय अखिलेश भैया’ ‘बाकी सब का निकल गया तेल, भैया अब चलेगा बसपा सपा का खेल’, सभी मुस्लिम भाइयों को मेरा सलाम वालेकुम, हिंदू भाइयों को नमस्कार जय भीम जय भारत जय समाजवाद।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More