कर्नाटक के राज्यपाल से मिले येदियुरप्पा, 6 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कर्नाटक में नई सरकार बनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात कर राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। येदियुरप्पा के नेतृत्व में नई सरकार आज शाम 6 बजे शपथ लेगी।

राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा, ‘राज्यपाल वजुभाई वाला ने आज शाम सरकार बनाने के लिए उन्हें आमंत्रित किया है। मैं शाम छह बजे से सवा छह बजे के बीच मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा।’

राज्यपाल से मिले येदियुरप्पा- 

राज्यपाल से मुलाकात के दौरान येदियुरप्पा ने 105 विधायकों के समर्थन वाला पत्र सौंपते हुए बताया कि उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। सूत्रों की माने तो आज शाम ही येदियुरप्पा कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना चाहते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और सिद्धारमैया को भी शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया गया है।

विश्वास मत हासिल नहीं कर सकी कुमारस्वामी सरकार-

कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) की सरकार मंगलवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने में विफल रही और सरकार गिर गई।

मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को संख्या बल का साथ नहीं मिला और उन्होंने विश्वास मत प्रस्ताव पर चार दिन की चर्चा के खत्म होने के बाद हार का सामना किया।

विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने ऐलान किया कि 99 विधायकों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया है जबकि 105 सदस्यों ने इसके खिलाफ मत दिया है। इस प्रकार यह प्रस्ताव गिर गया।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक : गिर गई कांग्रेस-JDS सरकार, अब BJP का आना तय

यह भी पढ़ें: मायावती ने चला ये दांव, नहीं गिरेगी कर्नाटक सरकार!

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More