कोविड-19: द्वितीय विश्वयुद्ध के 99 वर्षीय ब्राजीली महानायक हुए स्वस्थ

एर्नान्डो पिवेटा कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए थे

0

ब्रासीलिया (Brazil)| Brazil में कोरोनावायरस संक्रमण से ग्रस्त हुए द्वितीय विश्व युद्ध के 99 वर्षीय ब्राजीलियन दिग्गज को उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर यहां स्थित आर्म्ड फोर्स हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई।

जांच में संक्रमित पाए गए थे

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने Brazil डिफेंस मिनिस्ट्री के हवाले से कहा, “Brazil के अभियान दल के सदस्य रहे एर्नान्डो पिवेटा कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद 6 अप्रैल को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनका इलाज ‘कोविड वार्ड’ में चल रहा था। पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद उन्हें मंगलवार को छुट्टी दे दी गई।”

यह भी पढ़ें: कोरोनावायरस से देश में पहले डॉक्टर की मौत, मचा हड़कंप

मेडल ऑफ विक्ट्री से सम्मानित किया गया था

पिछले साल ही Brazil के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने 7 अक्टूबर, 1920 को जन्मे द्वितीय विश्व युद्ध के नायक रहे एर्नान्डो को उनकी सेवा के लिए मेडल ऑफ विक्ट्री से सम्मानित किया था।

न्यूयॉर्क शहर में 10 हजार से अधिक मौतें

इधर खबर है कि न्यूयॉर्क शहर में कोविड-19 संक्रमण के चलते मौत का आंकड़ा कुछ 3,700 मामलों के साथ दस हजार के पार पहुंच गया।

अमेरिकी मीडिया ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें वह लोग शामिल हैं, जो संभवत: इस महामारी के चलते मर गए, लेकिन उनका कोरोनावायरस को लेकर टेस्ट कभी नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें: रिसर्च में दावा: सर्जिकल, कॉटन मास्क कोरोनावायरस में पहनना बेकार

मौतों के मिस्ड डेटा को इकट्ठा किया जा रहा

सिटी हेल्थ डिपार्टमेंट कोविड-19 संक्रमण के लक्षणों के चलते हुई ऐसी मौतों के मिस्ड डेटा को इकट्ठा करने के लिए हफ्तों से काम कर रहा है। साथ ही विभाग उनकी मेडिकल हिस्ट्री की भी जांच रहा है।

मौतों की आधिकारिक संख्या कम

स्थानीय अधिकारियों और मीडिया की माने तो शहर में होने वाली मौतों की आधिकारिक संख्या कम है। कई ऐसे लोग थे, जिनमें कोरोनावायरस के लक्षण तो थे, लेकिन उनकी जांच नहीं हो पाई थी। इससे पहले कि उनका टेस्ट किया जाता, उन्होंने दम तोड़ दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, विशेष रूप से महामारी की शुरुआत में जांच के लिए सीमित परीक्षण और अस्पताल की क्षमता के चलते हल्के व मध्यम स्तर के लक्षणों वाले कई लोग टेस्टिंग सेंटर में नहीं जा सके।

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More