कहीं आपमें भी तो नहीं हैं ये आदतें? संभल जाइए वर्ना रह जाएंगे Single

0

दुनिया में ऐसे कई लड़के हैं, जिनके पास दौलत, शोहरत, शक्ल सब कुछ है लेकिन उसके बावजूद वे सिंगल हैं। वे अक्सर दूसरे कपल को देखकर सोचते हैं कि आखिर उनके पास ऐसा क्या नहीं है, जो इस लड़के के पास है।

तो आज हम आपको ऐसे कुछ आदतों के बारे में बताने जा रहे है जो लड़कियों को लड़कों के अंदर बिलकुल भी पसंद नहीं आती है। फिर चाहे लड़के कितने भी हैंडसम और अमीर क्यों ना हो, लड़कियां उनसे दूर ही भागती हैं।

ज्यादा ज्ञान देने वाले-

कुछ लड़के हर बात में ज्ञान देने लगते हैं, साथ ही राजनीति और धर्म की बातें भी करने लगते हैं। लड़कियों को इन बातों से गुस्सा आता है। इसलिए कोशिश करें कि लड़कियों के सामने इस तरह की बात ना करें।

हमेशा रोने वाले-

कई लड़के हमेशा अपना रोना रोते रहते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करके वे लड़की के दिल में जगह बना लेंगे। लड़कियों को इमोशनल ब्लैकमेल और हमेशा दुखड़ा रोने वाले लड़के पसंद नहीं आते हैं।

relationships

दूसरों की बात न सुनने वाले-

कई लड़के हद से ज्यादा बोलते हैं। वे एक बार बोलना शुरू करते हैं तो रुकने का नाम ही नहीं लेते हैं। वे सामने वाले को बोलने का मौका ही नहीं देते हैं। ऐसे लड़कों से लड़कियां दूरी बनाना पसंद करती हैं।

चीजों का दिखावा करने वाले-

लड़के लड़कियों का दिल जीतने के लिए महंगी कार में घुमाने से लेकर महंगे रेस्टोरेंट तक में ले जाते हैं और बार-बार अपनी रईसी का दिखावा करते हैं। ऐसे लड़कों से लड़कियां दूर रहना पसंद करती हैं।

यह भी पढ़ें: शादी से पहले लड़के भी सीख ले ये चीजें, ससुरालवाले हो जाएंगे खुश !

यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा : रात होते ही इंटरनेट पर सबसे ज्यादा ये चीजें सर्च करती हैं लड़कियां

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More