भाजपा सांसद पर परिवार समेत जानलेवा हमला, फेंका गया बम

0

भाजपा के सांसद पर बम से हमले की खबर मिल रही है। दरअसल पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा बढती जा रही है। लगातार भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बुधवार रात बम से हमला हुआ है। इतना ही नहीं ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गयी है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर फेंका बम:

लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का दौर शुरु हुआ था। जिसके बाद से हिंसा लगातार बढ़ी है। वहीं अब भाजपा सांसद के घर पर पहले तो हमलावरों ने बम से हमला किया उसके बाद गोलियां भी चलाईं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अर्जुन सिंह के घर के बाहर से कारतूस के कुछ खोखे भी बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें: आरोपों से दुखी आजम खान ने कहा, ‘मुझे पुलिस एनकाउंटर में क्यों नहीं मरवा देते?’

टीएमसी नेताओं पर लगा हमले का आरोप:

भाटपारा नगर निगम के प्रमुख और सांसद के भतीजे सौरभ सिंह ने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं का हाथ है। हमले के बाद से अर्जुन सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अर्जुन सिंह के आवास के बाहर पुलिस, आरएएफ की तैनाती की गई है।

आरोप है कि बम से हमले के बाद जैसे ही लोग बाहर आए तो वहां पर TMC के नेता प्रमोद सिंह, संजय सिंह, नवनीत सिंह, रंजीत सिंह और हरगोविंद सिंह को देखा गया। उनके पास अवैध हथियार और एक रायफल भी थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More