एक्ट्रेस नहीं बनना चाहतीं थी दबंग गर्ल, इनके कहने पर की बॉलीवुड में एंट्री

0

सोनाक्षी सिन्हा 32 साल की हो गईं। अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी, सोनाक्षी ने सलमान खान के साथ एक्शन-ड्रामा फिल्म दबंग के साथ अपनी शुरुआत की थी।

फिल्म दबंग के लिए सोनाक्षी को बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। अपनी पहली ही फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया था।

इस फिल्म के एक डायलाग ने सोनाक्षी सिन्हा को रातोंरात स्टार बना दिया था। डायलाग था, ‘थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, प्यार से लगता है।’ सोनाक्षी का यह डायलाग हर किसी की जुबान पर चढ़ गया था। आज भी लोग उनके इस डायलाग के फैन हैं।

सोनाक्षी ने अपना करियर बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर शुरू किया था। वो एक्ट्रेस नहीं बनना चाहतीं थी लेकिन सलमान खान के कहने पर उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने की सोची।

इसके बाद उन्होंने राउडी राठौर, हॉलीडे: ए सोल्जर इज़ नेवर ऑफ़ ड्यूटी, दबंग 2, फोर्स 2, हैप्पी फिर भाग जाएगी, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दुबारा और कुछ अन्य फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में दर्शकों ने उन्हें एक बेहतर कलाकार के रूप में उसे नोटिस किया।

सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार मल्टी-स्टारर फिल्म ‘कलंक’ में दिखी थीं। इन दिनों दबंग गर्ल ‘दबंग 3’ की शूटिंग कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: क्या हुआ जब मिलीं भोजपुरी क्वीन और देसी गर्ल!

यह भी पढ़ें: दुबई में इस तरह अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं भोजपुरी ड्रीम गर्ल शुभी

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More