बोनी कपूर से इस बात पर झगड़ती थीं श्रीदेवी, नहीं पसंद था कि वो…

0

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी ने साल 2018 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस खबर से एक तरफ उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था वहीं दूसरी तरफ उनकी फैन फॉलोइंग ये मानने को तैयार ही नहीं था​ कि श्रीदेवी इस दुनिया से जा चुकी हैं।

श्रीदेवी के इस दुनिया से चले जाने का सबसे ज्यादा गम जिसे हुआ वो उनके ​पति और बॉलीवुड फिल्मों के प्रोड्यूसर बोनी कपूर हैं। यह जगजाहिर है कि बोनी अपनी पत्नी श्रीदेवी को बेहद चाहते थे। बोनी अक्सर कहते नजर आते हैं कि वो आज भी श्रीदेवी को मिस करते हैं।

बोनी की इस बात से नाराज़ हो जाती थी श्री-

जहां प्यार होता है वहां नाराजगी तो होती ही है। श्री और बोनी का रिश्ता जितना प्यार था वहीं अक्सर श्री बोनी से नाराज भी हुआ करती थीं। एक इंटरव्यू में श्रीदेवी ने बताया था कि बोनी जब भी उन्हें उनकी उम्र की याद दिलाते हैं तो उन्हें खूब गुस्सा आता है और वे बोनी से लड़ती भी हैं।

श्रीदेवी ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि वो तब नाराज हो जाती हैं जब लोग उन्हें अहसास करवाते हैं कि उन्होंने 50 साल काम कर लिया है और वे उम्र में दूसरों से बड़ी हैं।

वैसे देखा जाए तो श्री की नाराजगी जायज भी लगती हैं। श्री हमेशा ही उतनी खूबसूरत और यंग लगीं जैसे की वह अपनी पहली फिल्म में नजर आई थीं।

श्रीदेवी और बोनी कपूर ने 1996 में शादी की थी। बोनी कपूर की यह दूसरी शादी थी। बोनी और श्री की दो बेटियां (जान्हवी कपूर और खुशी कपूर) हैं।

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी के फैन अफगानी आतंकी, नाम सुनते ही बंद कर देते हैं गोलीबारी

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी की मौत के 12 दिन बाद जाह्नवी ने शुरू की शूटिंग

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More