अपने जन्मदिन पर खिलाड़ी कुमार ने फैंस को दिया रिटर्न गिफ्ट!

0

वैसे तो बॉलीवुड में कपूर और खान का दबदबा रहा है। लेकिन इसके बावजूद अक्षय कुमार ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं।

अक्षय अपने काम से कभी समझौता नहीं करते हैं। इसका सबूत एक बार फिर उन्होंने पेश किया है।अपने जन्मदिन के मौके पर अक्षय ने अपनी अप​कमिंग फिल्म का टीजन शेयर किया है। खास बात यह है कि पहली बार एक्टर एक ऐतिहासिक किरदार निभाते नजर आ रहें हैं।

खिलाड़ी कुमार फिल्म ‘पृथ्वी राज चौहान’ में मुख्य भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म यशराज प्रोडक्शन में बन रही है। फिल्म का निर्देशन डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी कर रहे हैं।

अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, ‘अपने जन्मदिन पर अपनी पहली ऐतिहासिक फिल्म के बारे में बताते हुए मैं काफी एक्साइटेड ​हूं। अपनी वीरता और मूल्यों के लिए पहचाने जाने वाले सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाने का मौका मिला है। मेरी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक यह फिल्म।’

ये रहा फिल्म का टीजर-

इसके साथ ही अक्षय ने इस फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी है। यह फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी।

हाल ही में खिलाड़ी कुमार अपने ​फिल्म ‘मिशन मंगल’ की सक्सेस का लुत्फ उठा रहे हैं। इस फिल्म में विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा और तापसी पन्नू भी नजर आईं थीं। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई।

यह भी पढ़े: सस्पेंस से भरा है बिग बॉस 13 का तीसरा नया प्रोमो

यह भी पढ़े: जब इस एक्ट्रेस को खाना पड़ा था मरा चूहा, खुलासा होने पर उड़े होश

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More