काला जादू, कंडोम का ढेर और खूनी महिला, पढ़िए अनसुनी खबर

0

वेश्यालय चलाने वाली एक महिला को पकड़ने के लिए गई महाराष्ट्र पुलिस को लाश, काला जादू से जुड़े सामान और ढेरों कॉन्डम मिले, जिससे वे स्तब्ध रह गए। पुलिस को एक बंद कमरे में कंकाल पड़ा मिला। पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला ने 12 साल पहले अपने पति का मर्डर कर दिया था।

Also Read: लव जेहाद में मारे गए मजदूर के परिवार से एक को मिलेगी नौकरी :ममता

कंकाल को बाथरूम के नीचे दबाया था

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी महिला सरिता भारती (43) ने साल 2004 में अपने पति सहदेव की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के कंकाल को बाथरूम के नीचे दबा हुआ पाया। महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी महिला भारती और उसके प्रेमी को अवैध सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। वह दांदीपाडा इलाके में अपने घर में ही रैकेट चलाती थी। पुलिस ने यहां से 4 महिलाओं को भी छुड़ा लिया है।

Also Read: मनसुख के सवाल पर मनमोहन ने बिना जवाब दिए जोड़े हाथ

ग्राहकों को लुभाने के लिए तंत्र पूजा

भारती ने पुलिस को बताया कि उसका पति सहदेव उसके चरित्र पर सवाल उठाता था और शराब के नशे में उसकी पिटाई भी करता था। एक दिन झगड़े के दौरान महिला ने धारदार हथियार से पति की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला अपने वेश्यालय में ग्राहकों को लुभाने के लिए तंत्र पूजा करती थी। उसके पास से 500 मूर्तियां तथा करीब 300 तांत्रिक विडियो बरामद हुआ है। इसके साथ ही घर से कई किलो इस्तेमाल किए हुए कॉन्डम बरामद हुए हैं।

साभार: (नवभारत टाइम्स )

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More