गिरिराज सिंह : राहुल क्या जाने गरीबी किसे कहते है?

0

भाजपा के केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर  निशाना साधा है। गिरिराज ने कहा कि राहुल क्या जाने गरीबी क्या होती है और  किसे कहते है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति 30 हजार का पिज्जा खाता हो और सोने की चम्मच लेकर पैदा हुआ हो उसे गरीबी के बारे में क्या पता है।

वो 30 हजार का पिज्जा खाते हैं…

सीवान में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘वो सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए। जब वो 10 सालों तक डिफैक्टो प्रधानमंत्री थे तो वो गरीब कलावाती के घर में गरीबी सिखने गए, लेकिन वो उसकी भी गरीबी नहीं मिटा पाए। वो 30 हजार का पिज्जा खाते हैं तो उन्हें 12 हजार की नौकरी के बारे में क्या पता होगा। 6 लाख करोड़ रुपए इंफ्रास्ट्रचर में लगाए गए हैं तो इससे रोजगार पैदा हुए हैं।

Also Read :  बेवफाई से नाराज पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट काटने की दे डाली सुपारी

‘केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश के विकास में जनसंख्या सबसे बड़ी बाधा है। सड़क से सांसद तक इस पर बहस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में एक मिनट में 29 बच्चे पैदा होते हैं। पूरी दुनिया की 18 फीसदी आबादी भारत में हैं और विश्व की सिर्फ 2.5 फीसदी जमीन हमारे पास है।

चीन लगातार आबादी पर कंट्रोल कर रहा है। आबादी पर नियंत्रण से ही देश तरक्की करेगा और साथ ही सामाजिक समरसता भी बना रहेगा। गिरिराज ने कहा जिसे गरीबी नहीं पता उसे बेरोजगारी कैसे पता होगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More