Video : ऐसा क्या हुआ की BJP कार्यकर्ताओं ने लगाए मुर्दाबाद के नारे

0

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कमल संदेश यात्रा की बाइक रैली की पोल खुल गई। भाजपा ने पूरे प्रदेश में कल यानि शनिवार को कमल संदेश यात्रा के तहत बाइक रैली का आयोजन किया था। रैली में कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा।

bike rally

इतना ही नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहां मौजूद किसी भाजपा कार्यकर्ता ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद भाजपा में खलबली मच गई। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है।

Also Read :  ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आएं भाजपा कार्यकर्ता

इसके लिए यूपी के अमेठी जिले में बाइक रैली की हकीकत सामने आ गई। दरअसल,अमेठी में रैली में सभी बूथ कार्यकर्ताओं को तीन लीटर पेट्रोल की पर्ची देकर बुलाया गया था।

कुछ कार्यकर्ताओं को पर्ची न मिलने से कार्यकर्ता भड़क गए और हंगामा काटने लगे। पर्ची न मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्टी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

ट्रैफिक नियमों की जमकर उड़ी धज्जियां

इस दौरान जमकर ट्रफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं थी। ट्रैफिक नियमों को ताक में रखकर पूरे प्रदेश में खुलेआम बिना हेलमेट के भाजपा कार्यकर्ता बाइक रैलियां निकालते नजर आए थे। बाइक रैलियों के दौरान मंत्रियों ने हेलमेट पहना था, लेकिन कई कार्यकर्ता बिना हेलमेट के नजर आए। हालांकि, खुद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने हेलमेट पहना है और जिन्‍होंने हेलमेट नहीं पहनी है उनसे हेलमेट पहनने की अपील की जा रही है।

लखनऊ में रैली के दौरान लगा जाम

लखनऊ में सैकड़ों की तदाद में भाजपा कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए थे। इस दौरान कई जगह आम जनता को जाम काम सामना करना पड़ा था।इतना ही नहीं रूट डायवर्ट करना पड़ा। जिन जगहों पर डायवर्ट किया गया था वहां लोग जाम में फंसे रहे। लखनऊ के 1090 चौराहे पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। भाजपा रैली के जरिए संदेश भले ही पहुंचाना चाहती हो लेकिन इस बाइक रैली से कई लोगों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ा था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More