BJP ने ट्विटर पर जमाई धाक, 11 मिलियन से ज्‍यादा हुए फॉलोअर्स

0

लोकसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक खास उप​लब्धि हासिल कर ली है। BJP के ट्विटर पर 1.1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। इस तरह सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।

BJP की ओर से शुक्रवार (10 मई) की रात को ही ट्वीट कर इस उपलब्धि को हासिल करने पर लोगों को शुक्रिया कहा। BJP ने ट्वीट किया, ‘BJP ने ट्वीटर पर 11 मिलियन (1.1 करोड़) फॉलोअर्स का मील का पत्थर पार कर लिया है। आपके समर्थन के लिए शुक्रिया।’

BJP ने सबको पीछे छोड़ा-

भारतीय जनता पार्टी (BJP) दावा करती है कि दुनिया भर में उसके 11 करोड़ से ज्यादा कार्यकर्ता है। ऐसे में अब पार्टी का ट्विटर पर भी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के तौर पर सामने आना बड़ी बात है।

वहीं देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के ट्विटर पर फॉलोअर्स के मामले में BJP से आधे आंकड़ों पर हैं। कांग्रेस के 5.1 मिलियन (51 लाख से अधिक) फॉलोअर्स हैं।

यह भी पढ़ें: BJP केवल अमित शाह और नरेंद्र मोदी की पार्टी नहीं: नितिन गडकरी

यह भी पढ़ें: बिना पैनकार्ड के BJP प्रत्याशी ने भरा नामांकन, तीन करोड़ से ज्यादा की है संपत्ति

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More