अभी तक कांग्रेस वालों ने दी 52 गालियां : BJP

0

CWG, 2G, बोफोर्स, पनडुब्बी, अतंरिक्ष और अनगिनत घोटाले कांग्रेस ने किया हैं, ये कांग्रेस की पहचान है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को संस्थागत किया है।

राजीव गांधी और घोटालों की बात पर जब कांग्रेस के पास जवाब देने के लिए नहीं है तो वो गालियां दे रहे हैं। यह बातें केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कही।

BJP ने साधा कांग्रेस पर निशाना-

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता कर कहा कि आज तक राहुल गांधी या राजीव गांधी का नाम रक्षा सौदों में दलाली के लिए आता था।

विकिलीक्स ने खुलासा किया है कि एक एयरक्राफ्ट डील में स्वीडन की एक कंपनी के साथ नेगोसिएशन में कांग्रेस शामिल थी। इसमें राजीव गांधी का भी हाथ था। बाद में वो डील नहीं हो पाई।

कांग्रेस पर जमकर किया हमला-

कांग्रेस पर हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बैकॉप्स कंपनी के आने के बाद ये लोग खुद ही दलाल बन गये। दलालों से संबंध बनाने तक दलाली करने तक यही कांग्रेस का चरित्र है।

कांग्रेस हताश और निराश है। उनको एहसास हो गया है कि उनके पैरों तले की जमीन मोदी जी ने खिसका ली है। इसलिए वो गाली दे रहे हैं।

कांग्रेस के पास केवल गलियां हैं-

राहुल गांधी पर वार करते हुए प्रकाश जावडेकर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के नाम पर झूठ बोलने पर उनको आज माफी मांगनी पड़ी, ये उनकी आदत है।

उनको मालूम होना चाहिए कि जितना ज्यादा कीचड़ उछालोगे उतना ज्यादा कमल खिलेगा और वहीं देश में हो रहा है। हमारे पास नेतृव, सुरक्षा और विकास ये तीन मुद्दे हैं और उनके पास केवल गाली है।

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर वार, कहा- दुर्योधन में भी था ऐसा ही अहंकार

यह भी पढ़ें: शाह का ममता से सवाल – ‘श्री राम का नाम भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में ले?’

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More