BJP मंत्री का तंज, बाबर के बचे हुए निशान ढूंढने अयोध्या जा रहीं प्रियंका

0

योगी सरकार में मुस्लिम वक्फ और अमेठी जनपद के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा का कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर बड़ा बयान ​​दिया है। उन्होंने प्रियंका को साइबेरियन पक्षी कहा। साथ ही उनके अयोध्या दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि वह वहां बाबर के बचे हुए निशान ढूंढने जा रहीं हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अयोध्या दौरा करने जा रही हैं। इस दौरे पर निशाना साधते हुए यूपी सरकार के राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस के नेता अयोध्या क्यों जा रहे है।

‘अयोध्या क्यों जा रहीं हैं प्रियंका’-

उन्होंने सवालिया अंदाज में इस दौरे पर वार किया और कहा, ‘प्रयाग का कुंभ निकल गया वहां कभी गए नहीं, बरसाना की होल निकल गई, वहां कभी गए नहीं, आयोध्या के दीपोत्सव में गए नहीं तो आज प्रियंका अयोध्या जाकर क्या बताना चाहती हैं?’

उन्होंने कहा कि लगता है प्रियंका को बाबर की याद आ गई है और वो वहां के बचे हुए निशान ढूंढने जा रहीं हैं।

‘साइबेरियन पक्षी हैं प्रियंका’-

मोहसिन रजा ने प्रियंका गांधी को साइबेरियन पक्षी संबोधित करते हुए कहा, ‘ये आते जाते रहते है। मौसम देखकर निकलते है और मौसम देखकर उड़ जाते हैं। कांग्रेस की लोगों की प्रवृत्ति ही साइबेरियन पक्षी जैसी है और पिकनिक मनाना उनकी प्रवृत्ति में है।’

यह भी पढ़ें: BJP विधायक का विवादित बयान, ‘सपना को अपना बना लें राहुल’

यह भी पढ़ें: वाराणसी पहुंची प्रियंका का सवाल: कहां गायब हो गया 56 इंच का सीना?

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More