BJP विधायक का विवादित बयान, ‘सपना को अपना बना लें राहुल’

0

अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले यूपी की बलिया जिले के बैरिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता ​पार्टी (भाजपा) विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर चर्चा में है। इस बार उन्होंने सपना चौधरी की तुलना सोनिया गांधी से करते हुए शर्मनाक बयान दिया है। बीजेपी नेता ने कहा कि सोनिया गांधी और सपना चौधरी दोनों एक की पेशे से आती हैं।

‘सोनिया सपना एक ही पेशे से है’-

सपना चौधरी ने शनिवार को कांग्रेस ज्वाइन की। इस पर बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा, ‘यह अच्छी बात है। राहुल जी अपनी पारिवारिक परंपरा को आगे ले जा रहे हैं। इटली में उनकी (राहुल गांधी) माता जी (सोनिया गांधी) भी उसी पेशे में थी। आज फिर सपना को भी उन्होंने अपना बना लिया। मैं तो राहुल जी को धन्यवाद दूंगा।’

‘राहुल सपना को अपना बनाए’-

बीजेपी नेता यहीं नहीं रुके। उन्होंने सामानय शिष्टाचार की सभी मर्यादाओं को लांघते हुए कहा, ‘जिस तरह से आपके पिता (राजीव गांधी) ने सोनिया जी को अपना ​बना लिया था, आप भी आज सपना को अपना बनाकर भारत की राजनीति में नई पारी की शुरूआत करें।’

इससे पहले भी दिया विवादित बयान-

ऐसा पहली बार नहीं है जब बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान दिया हो। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा को नौका विहार यात्रा बताया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि प्रियंका होटल-बोतल की संस्कृति से जुड़ी रही है। पहले वो इटली में होटल विहार करती थी और अब यहां आकर नौका विहार कर रही है।

यह भी पढ़ें: सपना चौधरी के ये Latest Video बना देंगे आपको दीवाना…

यह भी पढ़ें: बदला कांग्रेस का मूड तो आमने-सामने होंगी हेमा मालिनी और सपना चौधरी!

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More