स्वतंत्र देव सिंह ने दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं को दिलाई BJP की सदस्यता

0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस समय पूरे देश में सदस्यता अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में अब तक करीब एक करोड़ 55 लाख सदस्य बन चुके हैं। इसमें 54 लाख नए सदस्य है।

इस अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में नए लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। बीजेपी मुख्यालय में संजय सेठ, सुरेंद्र नागर, संजय सिंह, अमिता सिंह ने अपने साथियों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

इस कार्यक्रम में दूसरे दलों से आये करीब 300 कार्यकर्ताओं ने भी बीजेपी का दामन थामा। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंत देव सिंह ने बीजेपी के टोल फ्री नंबर में मिस्ड कॉल करा कर मेंबरशिप दिलाई।

सदस्यता की अंतिम तिथि 20 अगस्त-

हाल ही में बीजेपी की ओर से बताया गया कि प्रदेश में पार्टी ने 50 लाख नए सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ अभी तक लगभग 54 लाख नए सदस्य बन चुके हैं। सदस्यता ग्रहण करने की की अंतिम तिथि 20 अगस्त है।

यह भी पढ़ें: बीजेपी के हुए कपिल मिश्रा, केजरीवाल सरकार में ​थे मंत्री

यह भी पढ़ें: भगवा रंग में रंगे सपा के पूर्व सांसद सुरेंद्र नागर और संजय सेठ

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More