BJP विधायक विवादित बयान, राजनैतिक दरिद्र हैं अखिलेश और मायावती

0

उत्तर प्रदेश के बलिया में बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यना​थ की तारीफ करते हुए कहा कि योगी जैसे हनुमान को रोकने की क्षमता किसी में नहीं है।

शुक्रवार को सुरेंद्र सिंह ने सपा-बसपा गठबंधन पर भी निशाना साधा। बीजेपी विधायक ने कहा कि अखिलेश और मायावती दोनों शुद्ध रुप से राजनैतिक दरिद्र हैं। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा कि उपचुनाव में अकेले 11 सीटों पर लड़कर 22 करोड़ वसूलेगी।

साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अब लंकिनी का नाश होगा और वहां पर विभीषण का राज होगा।

बयानों से सुर्खियों में रहते हैं सुरेंद्र सिंह-

अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बलिया में बैरिया विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह अपनी असंसदीय भाषा के कारण चर्चा में रहते हैं।

इससे पहले उन्होंने कहा था कि अधिकारियों से बेहतर तो वेश्याएं हैं जो पैसे लेकर काम तो करती है। अधिकारी पैसे लेकर भी काम करेंगे या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है।

यह भी पढ़ें: सुरेंद्र सिंह का विवादित बयान, राजभर को बताया कुत्ता

यह भी पढ़ें: BJP विधायक का विवादित बयान, ‘सपना को अपना बना लें राहुल’

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More