VIDEO: भाजपा नेता पंकज गुप्ता को बदमाशों ने मारी गोली

0

झारखंड की राजधानी रांची के लोहरदगा जिले में बदमाशों ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता को पिस्का स्टेशन के पास रामलाल स्वीट्स के सामने दिनदहाड़े गोली मार दी। सिर में गोली लगने से पंकज की मौके पर ही मौत हो गयी। बता दें कि घटना रविवार सुबह लगभग 8.30 बजे की है। यह पूरी घटना वहां के सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दिनदहाड़े भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

आपको बता दें कि लोहरदगा जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता लोहरदगा-रांची पैसेंजर ट्रेन से नगड़ी स्टेशन पर उतर कर रामलाल स्वीट्स के सामने दुकान में चाय पी रहे थे। उसी दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और पंकज गुप्ता के कनपटी में सटाकर गोली चला दी। वहीं गोली मारने के बाद दोनों युवक मोटरसाइकिल पर बैठकर वहां से भागने में कामयाब हो गए।

Also Read : बड़बोलेपन में नप गए भाजपा नेता, दर्ज हुई FIR

इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने रांची-गुमला मार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गयी है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने अपने नेता की हत्या की घोर निंदा की है।

सीएम ने दिया बदमाशों की गिरफ्तारी का निर्देश

झारखंड मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पुलिस-प्रशासन को यह निर्देश दिए है कि दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Also read : नाचने-गाने वालों के मुंह नहीं लगता : आजम खान

इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने पार्टी की ओर से मृतक पंकज गुप्ता के परिजनों को आर्थिक और अन्य सभी प्रकार की हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More