किरण खेर ने चंडीगढ़ से भरा पर्चा, दीपिका के पिता के साथ खेल है बैडमिंटन

0

चंडीगढ़ की बीजेपी सांसद किरण खेर एक बार फिर चंडीगढ़ के चुनावी मैदान में हैं। किरण अपने पति अनुपम खेर के साथ नामांकन भरने के लिए गुरुवार को डीसी कार्यालय पहुंची।

अभिनेत्री किरण एक खुल वाहन पर पार्टी वर्करों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंची। रास्ते में उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर लोगों को वोट करने के लिए प्रेरित किया।

अभिनेत्री ने राजनेत्री बनी किरण खेर एक कामयाब बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकीं हैं। किरण ने दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण के साथ नेशनल लेवल बैडमिंटन खेला है।

किरण खेर एक बेहतरीन अदाकार भी हैं। उन्होंने मंगल पांडे, रंग दे बसंती, वीर—जारा, देवदास, मैं हूं ना, दोस्ताना, कभी अलविदा ना कहना, मिलेंगे—मिलेंगे, फना जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

अभिनेत्री से बनीं राजनेत्री-

साल 2009 में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। उन्होंने 2011 में चंडीगढ़ में हुए नगर निगम चुनाव में उन्होंने पार्टी के लिए अहम रोल निभाया।

2014 के लोकसभा चुनाव में किरण खेर चंडीगढ़ से लोकसभा सांसद चुनीं गईं। अब एक बार फिर किरण चंडीगढ़ से प्रत्याशी हैं।

यह भी पढ़ें: भाजपा में हुई ‘धक-धक’ की एंट्री : चुनाव मैदान में उतरेंगी माधुरी!

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने दिया ‘इस्तीफा’

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More