कोरोनाकाल में पंचायत चुनाव की बिसात बिछाने में जुटी भाजपा!

अपना चुनावी मोड का तापमान भाजपा कम नहीं होने देना चाहती

0
लखनऊ : वैश्विक महामारी कोरोना के चलते हुए पूर्णबंदी के दौर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने चुनावी मोड के तापमान को कम नहीं होने देना चाहती है। इसीलिए विषम परिस्थितियों में भी वह कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद स्थापित किये हुए है।

राष्ट्र निर्माण पर फोकस

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सेमीफाइनल मानकर तैयारी में जुटी BJP ने ग्रामीण विकास के साथ राष्ट्र निर्माण पर फोकस करने का फैसला लिया है। इस कारण वह कोरोनाकाल में भी पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए बिसात बिछाने में जुटी हुई है।

कोरोना संकट में आई दिक्कतों के बीच में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव और संगठन के कर्ताधर्ता सुनील बसंल टेक्नोलॉजी के माध्यम से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता से संवाद कर अपनी जड़े मजबूत कर रहे हैं। लॉकडाउन में मिली थोड़ी ढील में वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए स्वतंत्रदेव सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत व विधान परिषद चुनावों के लिए गठित पदाधिकारियों व मंत्रियों की टीमों से किए संवाद में संगठनात्मक मुद्दों पर मंथन किया।

बूथ अध्यक्षों से ब्रिज कॉल के माध्यम से संवाद

प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बूथ अध्यक्षों से ब्रिज कॉल के माध्यम से संवाद किया। पार्टी का यह अभियान 14 मई तक चलेगा। नेताओं ने पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा अभियान में बूथ स्तरीय कार्यकताओं की भूमिका और योगदान की सराहना की साथ ही साथ जमीनी हकीकत का फीडबैक भी लिया।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की उपस्थिति में पंचायत चुनाव से जुड़े प्रमुख पदाधिकारियों के मंथन का दौर लगातार चल रहा था कि अचानक से आए कोरोना ने इसमें ब्रेक लगा दिया था। BJP जानती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अगर उसकी धाक और मजबूत हो गयी तो 2022 के विधानसभा चुनाव में उसका मुकबला करने में किसी से भी इतनी दिक्कत नहीं आएगी। इसी कारण सपा-बसपा को मुख्य प्रतिद्वंद्वी मानते हुए छोटे दलों से मिल रहीं चुनौतियों को ध्यान रखने पर भी मंथन हो रहा है।

कोरोना से बचने के लिए हर जरूरी उपाय अपनायें

प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्षों से कहा कि वे खुद व अपनी बूथ समिति के सभी सदस्यों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हर जरूरी उपायों और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करे।

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी के अनुसार प्रदेश में जल्द ही पंचायत चुनाव होने के आसार हैं, जिसे देखते हुए पार्टी ने अपनी बूथ लेवल की इकाई को मांझना शुरू किया है। जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़े। पार्टी की ओर समीक्षा हो रही है। कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। लॉकडाउन का पालन क्षेत्र में किस प्रकार हो रहा है, इस बात का भी अपडेट लिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क-संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।

आपसी तालमेल बना रहना चाहिए

उनका मानना है कि मोबाइल फोन व वाट्सएप समूहों के माध्यम से आपसी तालमेल बना रहना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराने में जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें।

वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक राजीव श्रीवास्तव कहते हैं, “BJP बहुत बड़ा दल है। कार्यकर्ता भी बहुत है। इसलिए इस महामारी में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना जरूरी है। कोरोना काल में लोग घरों में हैं। ऐसे में बड़े नेताओं का संवाद छोटे कार्यकर्ताओं से पार्टी के कायरे को लेकर एक्टिव करता है। पहले अध्यक्ष और संगठन महामंत्री व्यस्तता के चलते पहले न मिल पाते हों, लेकिन इस समय टेक्नोलॉजी ने आसान कर दिया है। BJP चुनौती में अवसर ढूढने में लगातार लगी रहती है। इसका फायदा पार्टी को मिलता रहा है। पंचायत चुनाव में भी इस प्रकार की मुहिम बहुत कारगर साबित होगी।”

BJP का विश्वास लोकतंत्र में

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा़ चन्द्रमोहन ने कहा, “BJP का विश्वास लोकतंत्र में है। भाजपा हमेशा सभी चुनाव में भाग लेती है। पंचायत चुनाव की तैयारी भी अच्छे से की है। अभी पूरा देश कोरोना की महामारी में है। जब इससे बाहर आएंगे तो चुनावी रणनीति बनाकर तेज गति से लगेंगे।”

यह भी पढ़ें: शब-ए-बारात पर लापरवाही पड़ सकती है भारी!

यह भी पढ़ें: इंदिरा नहर में ग‍िरा बरात‍ियों से भरा वाहन, पांच बच्चों के मिले शव, दो लापता

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More