सर्वे में हुआ खुलासा- भाजपा के मुख्यमंत्री सबसे कम लोकप्रिय…

0

सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में 10 में से सात विपक्षी दलों के हैं, जबकि 10 सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्रियों में से सात भाजपा/राजग खेमे के हैं।

आईएएनएस सी-वोटर स्टेट ऑफ द नेशन सर्वे में यह खुलासा हुआ है।

सर्वेक्षण के अनुसार, भाजपा के मुख्यमंत्री वर्तमान में सबसे कम लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। सभी भाजपा/ राजग शासित राज्यों में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता भाजपा के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता से कई गुना अधिक है।

गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री अपेक्षाकृत कम या अपने संबंधित राज्यों में मोदी की तुलना में अधिक लोकप्रिय हैं। हालांकि, यहां तक कि सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले भाजपा/राजग के मुख्यमंत्री अपने राज्यों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना में अधिक लोकप्रिय हैं।

विपक्ष के रूप में उभरने में कांग्रेस असमर्थ-

राहुल गांधी का नेतृत्व कांग्रेस के लिए एक एसेट के बजाय दायित्व अधिक प्रतीत होता है। कांग्रेस के सभी मुख्यमंत्री चेहरे अपने केंद्रीय नेतृत्व की तुलना में अधिक लोकप्रिय हैं। कांग्रेस विपक्ष के रूप में उभरने में असमर्थ है।

जल्द ही चुनावी समर में उतरने जा रहे राज्यों केरल, पश्चिम बंगाल और असम के मुख्यमंत्रियों ने राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है, इस प्रकार इन राज्यों में जहां तक मुख्यमंत्री उम्मीदवारों का संबंध है, वहां सत्ता समर्थक भावना का संकेत मिलता है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री सबसे निचले पायदान पर हैं, जहां तक संतुष्टि रेटिंग का सवाल है, इन राज्यों में सत्ता विरोधी भावना देखने को मिल रही है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं, इसके बाद दिल्ली के अरविंद केजरीवाल और आंध्र प्रदेश के वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी हैं।

भारत में सबसे कम लोकप्रिय मुख्यमंत्री-

वहीं, दूसरी ओर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भारत में सबसे कम लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में उभरे हैं, इनके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अपने-अपने राज्यों में सबसे कम संतुष्टि रेटिंग वाले मुख्यमंत्री हैं।

जिनका सर्वे हुआ है उनमें से 11 मुख्यमंत्रियों ने अखिल भारतीय समर्थन रेटिंग (42.8) से अधिक अंक प्राप्त किए। ओडिशा, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में सबसे लोकप्रिय नेता हैं, जबकि 11 मुख्यमंत्री राष्ट्रीय औसत से नीचे हैं।

इस मीट्रिक के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में देश के तीन सबसे कम लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। भाजपा या उसके सहयोगियों द्वारा शासित तीन बड़े राज्य उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और बिहार राष्ट्रीय औसत से नीचे स्कोर करते हैं।

महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री राष्ट्रीय औसत से बेहतर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री रावत के खिलाफ CBI जांच के आदेश पर लगाई रोक

यह भी पढ़ें: बिहार के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री पद के 6 दावेदार

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More