दिल का दौरा पड़ने से लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान का निधन

0

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद रामचंद्र पासवान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रामचंद्र पासवान समस्तीपुर बिहार के लोजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई थे।

रामचंद्र पासवान को हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। रविवार दोपहर 1:24 राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रामचंद्र पासवान अंतिम सांस ली।

समस्तीपुर सांसद रामचंद्र पासवान के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। बेगुसराय से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद गिरिराज सिंह ने रामचंद्र पासवान के निधन पर गहरा दुख जताया।

गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया, ‘अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है समस्तीपुर के सांसद रामचंद्र पासवान जी का निधन हो गया ..भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और दुख की इस घड़ी में परिवार को शक्ति दे।’

रामविलास पासवान के बेटे और रामचंद्र पासवान के भतीजे चिराग पासवान ने भी शोक व्यक्त करते हुए ​ट्वीट किया, ‘आप सभी को बड़े दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा की मेरे चाचा जी आदरणीय श्री रामचंद्र पासवान जी अब नहीं रहे। आज 1:24pm पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली में उन्होंने आख़िरी साँस ली।’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रामचंद्र पासवान के निधन पर दुख व्य​क्त किया। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार-

रविवार शाम 5 बजे से रामचंद्र पासवान के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास 18 राजेंद्र प्रसाद रोड नई दिल्ली पर रखा जाएगा।

सोमवार सुबह 11 बजे से 3 बजे तक पटना में लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका दाह संस्कार पटना में होगा।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर के SKMCH के पीछे मिला मानव कंकाल, यहीं हुई थी 108 बच्चों की मौत

यह भी पढ़ें: अमित शाह को 2024 में प्रधानमंत्री बनाने की तैयारी!!

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More