VIDEO : लालू यादव की मिमिक्री कर इस लड़के ने बताया बाढ़ से बेहाल बिहार का हाल

0

बिहार में बाढ़ की वजह से लोगों का जनजीवन खासा प्रभावित हो चुका है। आम जनता परेशान है। पटना के हालात तो बहुत ही खराब है। शहर पानी-पानी है।

इस बीच सोशल मीडिया पर बाढ़ के हालत पर एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। बाढ़ की हालत पर नीतीश को आड़े हाथ लेते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर जोर-शोर से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में युवक पानी भरी सड़क पर लालू यादव की मिमिक्री करता नजर आ रहा है। वह राज्य की बाढ़ का हाल लालू यादव के स्टाइल में कुछ यूं सुना रहा है।

यहां देखें वीडियो-

बिहार के 15 जिलों में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। बाढ़ प्रभावित जिलों में पटना, भागलपुर, खगड़िया और कटिहार शामिल हैं।

बाढ़ से 22 लाख से भी ज्‍यादा लोग प्रभावित हुए हैं और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में अब तक 79 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय दल बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा ले रहा है।

यह भी पढ़ें: बिहार के कई इलाकों में बाढ़ का कहर, हेलिकॉप्टर से गिराए गए खाने के पैकेट

यह भी पढ़ें: पानी के बीच फंसा रिक्शा चालक, रोते हुए वीडियो वायरल

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More