Bihar : कांग्रेस ने जारी की 49 कैंडिडेट्स की लिस्ट, शरद यादव की बेटी और शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे को​ मिला टिकट

0

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर होगा, जबकि मतगणना 10 नवंबर होगी। पहले चरण में 28 नवंबर को 71 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में तीन नवंबर को 94 सीटों के लिए और आखिरी चरण में सात नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान होगा।

इस चुनाव में राजद जहां कांग्रेस और वमापंथी दलों के साथ चुनावी मैदान में उतरा है, वहीं भाजपा और जदयू सहित चार दल मिलकर चुनावी मैदान में दम ठोंक रहे हैं। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेतत्व वाले महागठबंधन में शामिल घटक दलों ने गुरुवार को राज्य की सभी 243 सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी।

इनको-इनको मिला टिकट-

bihar election congress

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 49 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। राजेश सिंह को वाल्मिकी नगर से टिकट मिला है। वहीं, राजेश राम को रामनगर से कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। वहीं, रक्सौल से रामबाबू यादव कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।

बेतिया से मदन मोहन तिवारी, पूर्णिया से इंदू सिन्हा, कोहरा से पूनम पासवान को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने कुछ दिनों पहले 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पार्टी उम्मीदवारों की आखिरी सूची में जाने-माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा औेर लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी के नाम भी शामिल हैं। लव को बांकीपुर और सुभाषिनी को बिहारीगंज से टिकट मिला है।

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुई शरद यादव की बेटी सुभाषिणी

यह भी पढ़ें: बिहार के चुनावी मैदान में उतरी भोजपुरी की ये बोल्ड एक्ट्रेस, इस पार्टी के लिए मांगेंगी वोट

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More