‘शेर-ए-हिंदुस्तान’ का जलवा बरकरार, ‘निरहुआ’ ने रचा इतिहास

0

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ का जादू लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है। उनकी फिल्म ‘शेर-ए-हिंदुस्तान’ दर्शकों द्वारा खूब पसंद की जा रही है। साथ ही फिल्म के कलेक्शन से सिनेमाहाल के मालिक और फिल्म वितरक काफी खुश है।

शो हाउस फुल-

होली पर प्रदर्शित की गई इस फिल्म ने ऐतिहासिक बंपर ओपनिंग की है जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। निरहुआ के फैंस अपने फेवरेट हीरो कि फिल्म देखने को बेकरार है। फिल्म का हर शो हाउस ​फुल जा रहा है। ‘शेर-ए-हिंदुस्तान’ का कलेक्शन दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। ट्रेंड पंडितों के मुताबिक फिल्म का कलेक्शन अभी और बढ़ेगा।

रचा इतिहास-

2019 की होली निरहुआ के नाम हो गई है। भोजपुरी सिनेमा ने बहुत दिनों बाद ऐसा मौका आया है जब ​निरहुआ की किसी फिल्म का जितना कलेक्शन एक ​हफ्ते में होता था उतना ‘शेर-ए-हिंदुस्तान’ का ​केवल एक दिन का कलेक्शन है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

क्या है फिल्म की कहानी-

शेर-ए-हिंदुस्तान देशभक्ति और प्यारी सी लव स्टोरी बेस्ड फिल्म है। हिमालय की एक गुफा से हिंदुस्तान पर हमला करने की दुश्मनों की प्लानिंग को एक हिंदुस्तानी शेर किस तरह तहस-नहस कर देता है, इसी पर आधारित है यह फिल्म। साथ ही इस फिल्म में एक नेपाली लड़की से प्रेम की दास्तां भी नजर आएगी। फिल्म की शूटिंग नेपाल की खूबसूरत वादियों में हुई है। इस फिल्म में निरहुआ के साथ एक नेपाली एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं, जिनका नाम नीता धुनगाना है।

फिल्म स्टार कास्ट-

फिल्म में निरहुआ के साथ मुख्य भूमिका में आयुष रिजाल, नीता ढुंगाना, सुनील थापा, सुशी सिंह, संतोष पहलवान और अमृत कुमार है। फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने बताया कि इस फिल्म को काफी बड़े पैमाने पर बनाया है। इस बार हमने फिल्म में विदेशी कलाकारों को भी शामिल किया है।

यह भी पढ़ें: शेर-ए-हिंदुस्तान Trailer: ‘ये नया हिंदुस्तान है, घर में घुस कर मारेंगे’

यह भी पढ़ें: शेर-ए-हिंदुस्तान का टीजर रिलीज, निरहुआ की धमाकेदार एंट्री

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)    

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More