‘ललकी ओढ़निया’ में खेसारी लाल यादव ने चांदनी सिंह संग मचाया धमाल

0

खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार माना जाता है। उनका कोई भी गाना सीरीज होते ही सुपरहिट हो जाता है। इन दिनों उनका गाना ’ललकी ओढ़निया’ इन दिनों धमाल मचा रहा है। यह गाना खेसारी के एलबम ’ललकी ओढ़निया’ का है।

यूट्यूब पर इस गाने को अब तक करीब साढ़े छह करोड़ बार देखा जा चुका है। इस भोजपुरी गाने में खेसारी लाल यादव की आवाज और स्टाइल तो है ही साथ ही इसमें भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह के डांस का तड़का भी लगा है।

इस गाने के बोल प्यारे लाल कवि जी, आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक शंकर सिंह ने दिया है जबकि इस एलबम को मनोज मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा में एक्टिंग के साथ ही अपनी गायकी की वजह से काफी लोकप्रिय है। खेसारी लाल यादव हर खास मौके पर अपनी एलबम लेकर आते हैं और उनके गाने खूब धूम मचाते हैं।

यह भी पढ़ें: सपना चौधरी के साथ खेसारी लाल यादव ने लगाये ठुमके, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: निरहुआ-आम्रपाली का हॉट वीडियो सॉग इंटरनेट पर मचा रहा कोहराम

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More