पवन सिंह की ‘जय हिंद’ के ट्रेलर रिलीज, YouTube पर मचाया धमाल
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक्शन किंग पवन सिंह एक नई फिल्म के साथ दर्शकों के बीच आने वाले है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘जय हिंद’ का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज हुआ है।
यशी फिल्म्स द्वारा रिलीज किए गए इसके ट्रेलर को अब तक 1,021,766 बार देखा जा चुका है। पवन सिंह कि इस फिल्म को दर्शकों के बीच अच्छा रिस्पांस मिलता नजर आ रहा है। ट्रेलर को देखकर पता चलता है कि फिल्म की कहानी आतंकवाद के ऊपर देशभक्ति के डोज को उभारती है।
इस फिल्म में पवन सिंह और मधु शर्मा की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखेगी। फिल्म में अभिनेत्री मधु शर्मा ने एक पाकिस्तानी लड़की का किरदार निभाया है जो गबरू जवान पवन सिंह के प्यार में है।
फिल्म ‘जय हिंद’ में आकांक्षा अवस्थी और प्रियंका पंडित भी नजर आ रही हैं। फिल्म में लूलिया गर्ल निधी झा के स्पेशल एपीयरेंस का तड़का भी है। फिल्म के ट्रेलर के व्यूज की रफ्तार यूट्यूब पर तेजी से बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें: मोनालिसा और विक्रांत की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
यह भी पढ़ें: वीडियो: भोजपुरी गाने ‘लॉलीपॉप’ पर आम्रपाली का गरदा उड़ा देने वाला डांस
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)