हिट हुई ‘क्रैक फाइटर’ और लुलिया गर्ल की जोड़ी, बिहार-झारखंड में मचा रही धमाल

0

गायकी के सिरमौर व भोजपुरी सिनेमा के एंग्री यंग मैन पवन सिंह और करोड़ों दिलों की धड़कन बनी लूलिया गर्ल निधि झा का जादू ​सिनेमा प्रेमियों के सर चढ़ कर बोल रहा है। इस जोड़ी की धमाकेदार फिल्म ‘क्रैक फाइटर’ सिनेमाघरों में छाई हुई है।

होली पर रिलीज हुई ‘क्रैक फाइटर’ को बिहार और झारखंड में धमाल मचा रही है। इस फिल्म को दर्शकों का अथाह प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में पवन सिंह और निधि झा की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

फिल्म में किये गए नए एक्सपेरिमेंट-

रंगों के त्योहार होली में रिलीज हुई इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। सुजीत कुमार सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कई एक्सपेरिमेंट किए गए है जो दर्शकों को काफी रोमांचित कर रहे है। निर्माता उपेंद्र सिंह ने भोजपुरी सिनेमा को बड़ा कैनवस देने के लिए क्रेक फाइटर का निर्माण कर एक मिसाल कायम की है।

हैरतअंगेज कारनामा करते नज़र आ रहे पवन-

फिल्म में पवन सिंह का किरदार काफी अलग और सरप्राइजड है। इसमें पवन सिंह दो ​हसीनाओं के साथ रोमांस करते नजर आ रहे है। पवन सिंह का हैरतअंगेज कारनामा दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाता हुआ नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘क्रेक फाइटर’ पवन सिंह जमकर मचा रहे सिनेमाघरों में धमाल

यह भी पढ़ें: ‘शेर-ए-हिंदुस्तान’ का जलवा बरकरार, ‘निरहुआ’ ने रचा इतिहास

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More