इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, देखें तस्वीरें
भोजपुरी फिल्म ‘दबंग सरकार’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। उन्होंने बिजनेस मैन विवेक कुमार के साथ बीते दिनों लखनऊ में शादी रचाई। यह शादी बेहद सिंपल थी। एक्ट्रेस की शादी में सिर्फ उनके परिवार के सदस्य ही शामिल हुए।
शादी में आकांक्षा अवस्थी ने भोजपुरी इंडस्ट्री के किसी भी कलाकार को निमंत्रण नहीं दिया था। वह अपनी शादी का रिसेप्शन मुंबई में देंगी। रिसेवप्शन में भोजपुरी स्टार्स और अन्य कलाकारों को निमंत्रण देंगी। शादी की खबर बाहर आते ही फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने उन्हें फोन कर बधाई व शुभकामनाएं दी।
खेसारी लाल के साथ की थी करियर की शुरुआत-
बता दें कि आकांक्षा अवस्थी ने अपनी फिल्मी करियर की शुरूआत सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी फिल्म दबंग सरकार से की थी। वह जल्द ही पवन सिंह के साथ फिल्म ‘जय हिंद’ में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर भी लांच हो चुका है।
शादी के बाद आकांक्षा अवस्थी ने कहा कि विवेक की सिंपल लाइफ स्टाइल उन्हें बेहद पसंद थी। इस बीच परिवार वालों की रजामंदी के बाद दोनों ने जीवनभर एक-दूसरे के साथ चलने का फैसला किया और शादी कर ली।
आकांक्षा अवस्थी ने कहा, ‘विवेक के साथ जबसे रिलेशनशिप में हूं तबसे नॉर्मल जिंदगी वाली ढेर सारी छोटी-छोटी खुशियां मिल रही हैं। यह मुझे बहुत पसंद है। विवेक के साथ मेरी अंडरस्टेंडिंग काफी अच्छी है।
यह भी पढ़ें: VIDEO : शादी के बाद इतनी हॉट हो गईं पूजा बत्रा, पानी में किया योग
यह भी पढ़ें: VIDEO : इस मानसून मोनालिसा पर छाया ‘पहला नशा, पहला खुमार…’
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)