भारती सिंह की कुछ खूबसूरत तस्वीरें; कमजोरी को बनाई ताकत, आज हैं करोड़ों की मालकिन

0

कॉमेडी की दुनिया की बेमिसाल शख्सियत ‘लल्ली’ यानी भारती सिंह आज की तारीख में किसी परिचय की मोहताज नहीं है। भारती अपनी चुलबुली हरकतों से सबके चेहरे पर स्माइल बिखरने में माहिर है।

अपने कमजोरी को ही अपनी ताकत बनाने वाली भारती इंडियन टीवी इंडस्ट्री की पहली महिला स्टैंडअप कॉमेडियन हैं। वह लोगों के लिए इंस्पिरेशन हैं। यही कारण है कि उन्हें बहुत सारे लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।

इंस्टाग्राम पर भारती के 3.2 मिलियन फॉलोवर है। आए दिन वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी एक से बढ़कर एक फोटोज शेयर किया करती हैं। 2016 में फोर्ब्स ने टॉप 100 कॉमेडियंस की लिस्ट जारी की थी, जिसमें भारती को 98वीं रेंक हासिल मिली थी।

भारती को यह सफलता रातोंरात नहीं मिली है। इसके लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है। एक समय था भारती अपने बढ़े हुए वजन की वजह से रात-रात भर रोया करती थीं। मगर आज वह मोटापे के कारण हीन भावना के शिकार होने वाले लोगों के लिए एक मिसाल बन चुकी हैं।

भारती सिंह एक एपिसोड का लगभग 25 से 30 लाख रुपए लेती हैं। वहीं लाइव इवेंट करने के लिए वह 15 लाख रुपए चार्ज करती हैं। इनकी सलाना इनकम करीबन 8 करोड़ के लगभग है। उनके पास महंगी-महंगी कारें भी हैं।

यह भी पढ़ें: The Kapil Sharma Show की शूटिंग हुई शुरू, सेट पर मस्ती करते दिखे स्टार्स- देखें Videos

यह भी पढ़ें: इस टीवी एक्ट्रेस ने दिखाया बोल्डनेस का ऐसा जलवा, देखकर रह जाएंगे हैरान

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More