भाजपा को जनवरी 2020 तक मिलेगा नया अध्यक्ष

0

केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की कमान अगले साल जनवरी तक पूरी तरह जे पी नड्डा के हाथ में आना अब लगभग तय माना जा रहा है।

ऐसी उम्मीद है कि भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नड्डा को पूर्ण रूप से यह जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। अभी वह भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया में बूथ स्तर का चुनाव 11 सितंबर से शुरू हो गया है। मंडल, जिला और राज्यों के अध्यक्षों का चुनाव 15 दिसंबर तक पूरा किया जाना है।

इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया में करीब एक माह का समय लगेगा। ऐसे में पार्टी अध्यक्ष के नाम पर जनवरी तक मुहर लग जायेगी।

15 दिसंबर के बाद शुरू होगी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया-

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी राधा मोहन सिंह ने बताया, ‘पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के तहत बूथ स्तर का चुनाव 11 सितंबर से प्रारंभ हो गया है और यह 30 सितंबर तक पूरा होगा।’

उन्होंने बताया कि इसके बाद 11-31 अक्तूबर तक मंडल स्तर के चुनाव होंगे। 11-30 नवंबर तक जिला स्तर के चुनाव और 1-15 दिसंबर तक राज्य स्तर के चुनाव होंगे।

राधा मोहन सिंह ने बताया, ‘15 दिसंबर के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू होगी जब राज्यों के अध्यक्षों एवं राष्ट्रीय प्रतिनिधियों का चयन हो जायेगा। इसके बाद ही मतदाता सूची तैयार होगी।’

महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव के कारण संगठनात्मक चुनाव नहीं हो रहे हैं और पार्टी के संगठन से जुड़ी चुनावी प्रक्रिया में 33 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के कामों की चोरी न करे दिल्ली सरकार – मनोज तिवारी

यह भी पढ़ें: योगी की कैबिनेट में हो सकता है फेरबदल!

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More