आप सांसद भगवंत मान बोले, ‘मां कसम’ दारू को हाथ नहीं लगाऊंगा

0

मशहूर कमीडियन और आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख और संगरूर से लोकसभा सांसद भगवंत मान ने शराब छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इस बात की जानकारी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट कर दी है। इसके अलावा सिसोदिया के ट्वीट को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी रीट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है।

आप नेता मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘बरनाला रैली में भगवंत मान का एलान -1 जनवरी से उन्होंने संकल्प लिया है कि वे अब शराब को हाथ नहीं लगाएंगे, उन्होंने मंच पर अपनी माताजी और पंजाब की जनता के सामने वादा किया कि अपना तन मन धन पंजाब की सेवा के लिए लगाएंगे।’ बता दें कि भगवंत मान पर शराब पीकर संसद आने के अलावा कई बार जनसभाओं में भी पहुंचने का आरोप लगा चुका है। मान की आदत के कारण पार्टी को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ा है।

Also Read : भाजपा विधायक ने कहा, किसी को अपमानित करने की मंशा नहीं थी

जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत पंजाब के बरनाला में रैली के साथ की। इसी रैली में आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख और संगरूर से लोकसभा सांसद भगवंत मान ने मंच पर सार्वजनिक रूप से शराब की आदत छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने केजरीवाल की मौजूदगी में अपनी मां का हाथ पकड़कर यह घोषणा की। इस रैली में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, भगवंत मान के अलावा पार्टी के बड़े नेता और कई आप विधायक भी मौजूद थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More