भदोही : कठौता गांव पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, पंडित स्मृति द्वार का किया लोकार्पण
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बी डी मिश्रा बुधवार को भदोही पहुंचे।
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बी डी मिश्रा के पैतृक गांव में उनके पिता के नाम से बने गेट का लोकार्पण किया गया है।
उसके बाद आनंदीबेन पटेल ने गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर में जाकर दर्शन किया।
फिर कालीन उद्यमियों से उन्होंने मुलाकात की है।
स्मृति द्वार का किया लोकार्पण-
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बी डी मिश्रा के पैतृक गांव पहुंची आनंदीबेन पटेल ने पंडित जगन्नाथ मिश्रा स्मृति द्वार का लोकार्पण किया है।
इस मौके पर उन्होंने जनता को संबोधन करते हुए कहा की पूरे विश्व में भदोही का कालीन उद्योग प्रसिद्ध है।
कृषि के बाद कालीन उद्योग रोजगार का बड़ा साधन है।
कठौता गांव पहुंची राज्यपाल @anandibenpatel
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्र भी पहुंचे
बीडी मिश्र का पैतृक गांव है कठौता pic.twitter.com/ATvKKsmJgO
— Journalist Cafe (@journalist_cafe) December 4, 2019
उन्होंने युवाओ से अपील की है की वह दैनिक कार्यो से समय निकाल कर सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर भी कार्य करे।
आसपास के गरीब बच्चो को पढ़ाई के लिए प्रेरित करे, स्वछता का ध्यान रखे और पौधरोपण करे, प्लास्टिक का प्रयोग न करे।
उन्होंने कहा की युवाओ के हाथो से भारत की नई तस्वीर बन सकती है।
इसके बाद वह गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर में दर्शन करने पहुंची जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा की है।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश को मिली पहली महिला राज्यपाल, आनंदीबेन पटेल ने ली शपथ
यह भी पढ़ें: राज्यपाल अयोध्या में सरकार की योजनाओं की करेंगी समीक्षा