लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए करता था ये काम

0

पतला होने की वजह से वह चार-पांच शर्ट के ऊपर कोट पहनता था। लड़कियों को रिझाने के लिए वह चाहता था कि शरीर भरा-भरा लगे। उसने दो-तीन लड़कियों से दोस्ती कर ली थी। एक अमीर घर की लड़की से उसने झूठ बोलकर सगाई तक कर ली थी।

मगर, आरके पुरम में एक बड़े पब्लिक स्कूल में ऐडमिशन कराने के नाम पर ठगी करने के मामले में वह पुलिस के शिकंजे में आ गया। इसके बाद उसके सब मामलों की कलई खुल गई। मामला वेस्ट दिल्ली का है। डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार ठग का नाम तरुण पोद्दार (24) है। दरभंगा (बिहार) का रहने वाला तरुण रानी बाग में रहता था।

लेखक की जगह उसने अपना नाम लिख डाला था

उसके पास से दो लैपटॉप, एक मोबाइल फोन, एक बड़ी एविएशन कंपनी का फर्जी आई कार्ड, आठ डेबिट और क्रेडिट कार्ड, आठ सिम कार्ड और एक किताब, जिसके असली लेखक की जगह उसने अपना नाम लिख डाला था।

Also Read :  देवरिया मामले में सपा ने योगी से मांगा इस्तीफा

पुलिस ने बताया कि जनकपुरी की रहने वाली एक महिला से उनके बच्चे का आरके पुरम के एक बड़े पब्लिक स्कूल में एडमिशन कराने के नाम पर 8.50 लाख रुपये ले लिए थे। महिला को उसने एडमिशन होने का फर्जी मेल भेजा था। महिला स्कूल गईं तो पता लगा कि उनके बच्चे का एडमिशन नहीं हुआ है और यह सब फर्जीवाड़ा है। महिला ने 29 मई को इसकी शिकायत जनकपुरी थाने में की।

कोट के नीचे पहले चार-पांच शर्ट पहनता था

तफ्तीश के दौरान आरोपी ने रहने के कई ठिकाने बदले। अंत में उसे साइबर सेल की टीम ने पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पतला होने की वजह से कोट के नीचे पहले चार-पांच शर्ट पहनता था। लड़कियों को प्रभावित करने के लिए वह लग्जरी गाड़ी और कम से कम दो बॉडी गार्ड भी हायर करता था।

ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर भी अपलोड करा दी थी

आरोपी ने एक पैसे वाले घर की बेटी को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया था। उससे शादी होने से पहले ही इसका भांडा फूट गया। जांच में पता चला कि उसने एक बड़े इंग्लिश राइटर की बुक पर अपना नाम लिख दिया था। उसने किताब एक ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर भी अपलोड करा दी थी। उसने फेसबुक पर भी कई झूठी बातें लिखी थीं और यू-ट्यूब पर भी फर्जी तरीके से लड़कियों को आकर्षित करने का काम करता था।

तरुण ने कुछ समय पहले जयपुर और दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस में लोगों को ठगा था। इन सभी की जांच की जा रही है। इसने कंप्यूटर साइंस से बीएससी की है। इंग्लिश बोलकर तरुण लड़कियों को फंसा लेता था।साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More