4 दिन बाद धरा गया बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह

0

बलिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है। गोलीकांड के 4 दिन बाद धीरेंद्र सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ा।

जनेश्वर मिश्र पार्क से हुई गिरफ्तारी-

बलियाकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह की जनेश्वर मिश्र पार्क से गिरफ्तार हुई। यह गिरफ्तारी सामान्य तरीके से हुई। इस दौरान धीरेंद्र सिंह के साथ कोई मुठभेड़ नहीं हुई।

धीरेंद्र सिंह के आलावा दो अन्य नामदज आरोपी संतोष यादव और अमरजीत यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके साथ ही मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह के अलावा अभी तक कुल 10 (5 नामजद, 5 अन्य) आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

क्या है पूरा मामला-

उत्तर प्रदेश के बलिया में बीते गुरुवार को पुलिस अधिकारियों और एसडीएम के सामने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला दुर्जनपुर के बैरिया का है।

यहां कोटे की दो दुकानों का विवाद सुलझाने के लिए सीओ चंद्रकेश सिंह, बीडीओ बैरिया गजेंद्र प्रताप सिंह और एसडीएम सुरेश पाल पहुंचे थे।

विवाद धीरेंद्र सिंह और जयप्रकाश उर्फ गामा पाल के बीच था। गोली लगने के बाद जयप्रकाश को लेकर लोग सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: बलिया कांड : आरोपी के लिए फूट-फूटकर रोए बीजेपी विधायक, बताई गोली चलाने की असली वजह…

यह भी पढ़ें: बलिया गोलीकांड : अखिलेश यादव ने पूछा- अब सरकार अपने लोगों की गाड़ी पलटाएगी ?

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More