शर्मनाक : 25 साल के शख्स ने 70 वर्षीय महिला के साथ किया गंदा काम…

0

उत्तर प्रदेश में क्राइम चरम पर है। आए दिन यहां कोई न कोई बड़ी वारदात हो ही रही है। प्रदेश की महिलाओं में सुरक्षा का अभाव है। ताजा मामला बलिया जिले का है। यहां एक 25 वर्षीय व्यक्ति ने 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया।

जिले की पुलिस ने 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसकी पिटाई करने के आरोप में एक 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

हल्दी थाने के एसएचओ सत्येंद्र राय ने कहा कि युवक भोर में करीब 4 बजे महिला के घर में जबरन घुस आया और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

यह घटना शनिवार की है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग महिला के घर के पास एक घर में काम करने वाले आरोपी ने महिला को गालियां दीं और उसकी पिटाई भी की।

एसएचओ ने कहा कि 70 वर्षीय महिला के भतीजे द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में गाय का अंतिम संस्कार, एक-दो नहीं 150 लोग हुए शामिल, मामला दर्ज

यह भी पढ़ें: चायवाला कुत्तों के साथ करता था रेप, मामला दर्ज

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More