निरहुआ के लिए आजमगढ़ पहुंचे आम्रपाली दुबे और पवन सिंह, किया चुनाव प्रचार
चुनावों में फिल्मी सितारों का प्रचार करना कोई नई बात नहीं है। अब जब सिनेमा के जाने-माने चेहरे चुनावी मैदान में हैं तो प्रचार-प्रसार के लिए सितारों का गलियों में घूमना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। इन दिनों भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ आजमगढ़ की गलियों में घूम-घूमकर जनता से वोट अपील कर रहे हैं।
निरहुआ के इस चुनावी प्रचार में भोजपुरी सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है। इसी क्रम में भोजपुरी फिल्मों की स्टार हिरोइन आम्रपाली दुबे और गायक पवन सिंह भी निरहुआ के लिए चुनाव प्रचार करने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पहुंचे।
इस दौरान आम्रपाली और पवन ने घर-घर जाकर दिनेश लाल यादव के लिए वोट मांगा और लोगों से उनको जिताने की अपील की। इस बात की जानकारी आम्रपाली दुबे ने खुद अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी।
निरहुआ को जीतने की अपील की-
आम्रपाली ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘सबसे शानदार व्यक्ति के लिए कैंपेन किया गया। आजमगढ़वासियों कमल का बटन दबाना है, दिनेश लाल यादव को जिताना है और नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।’
बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ियों में शुमार है। इन दोनों ने साथ में 25 से अधिक फिल्मों में काम किया है। लगभग सभी हिट या सुपरहिट साबित हुईं हैं।
यह भी पढ़ें: गोरखपुर और फूलपुर पर लगीं सबकी निगाहें, ऐसा है सीटों का समीकरण
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: ये बड़े राजनीतिक चेहरें लड़ रहे छठे चरण का चुनाव
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)